ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय सिंह कश्यप को मानवाधिकार संगठन के पश्चिम बंगाल के प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया।
इस उपलब्घि पर संगठन के राष्ट्रीय टीम ने फोनकर बधाई दी। पूरा दिन लोग बधाई व शुभकामनाएं संदेश भेजते रहे। नॉर्थ बंगाल प्रभारी राहुल सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि विजय की इस उपलब्धि से समाजिक कार्यों को गति मिलेगी।
दिनांक 15/02/2021 को आॅल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राजन चंद्रवंशी का जन्मदिन पूरे भारतवर्ष में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए बिहार प्रदेश संयोजक भरत चंद्रवंशी, झारखंड प्रदेश संयोजक अमित चंदेल, दिल्ली प्रदेश संयोजक बलराम चंद्रवंशी, उत्तर प्रदेश संयोजक आनंद सिंह व अन्य प्रदेश पदाधिकारी ने अपने प्रदेश के विभिन्न जिला व पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किये।
कहीं पर गरीब बच्चों को काॅपी-कलम तो कही पर कैलेंडर-चाॅकलेट का वितरण किया। कहीं पर उनके फोटो के सामने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनकी दीर्घायु उम्र की प्रार्थना की और समाज में उनके योगदानों को सराहा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय सिंह कश्यप व सिलीगुड़ी टीम ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन मनाया।