Category Archive : Bihar

अरवल के करपी में पिता और पुत्र के आपसी विवाद का निपटारा किया गया

Share this

दिनांक 21/08/2020 को ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के बिहार प्रदेश संयोजक भरत कुमार चन्द्रवंशी जी के निर्देशानुसार अरवल जिला कमेटी ने अरवल जिला के करपी प्रखंड के ग्राम कुशरे के निवासी रामानंद चंद्रवंशी तथा उनके पुत्र सिंधु चंद्रवंशी के बीच आपसी विवाद का निपटारा किया गया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही रामानंद चंद्रवंशी ने AICYA से गुहार लगाई थी कि उनके पुत्र उनकी देखरेख नहीं कर रहे हैं।

AICYA की अरवल जिला कमेटी ने इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उनके गांव जाकर दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का समाधान किया और उनके पुत्र सिंधु चंद्रवंशी को अपने माता-पिता की देखरेख करने को कहा। कमेटी के सदस्य में अरवल जिला के मुख्य सलाहकार शिवरंजन चंद्रवंशी, सलाहकार प्रताप सक्सेना, अरवल जिला सचिव लक्ष्मण प्रसाद चंद्रवंशी, कुर्था प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चंद्रवंशी, कलेर प्रखंड अध्यक्ष विकास चंद्रवंशी, करपी प्रखंड अध्यक्ष संदीप चंद्रवंशी, राजू चंद्रवंशी, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, अहमदपुर हरना पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद्रवंशी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे तथा सुनील चंद्रवंशी एवं सुजीत चंद्रवंशी शामिल रहें।

15 अगस्त को ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन ने झंडात्तोलन के साथ साथ पौधा लगाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Share this

स्वतंत्रता दिवस पर झंडात्तोलन के साथ साथ पौधा रोपण कर आॅल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस। AICYA टीम के बिहार, झारखंड, दिल्ली, बंगाल के पदाधिकारियों ने बड़े हर्षोत्साह के साथ 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

झारखंड प्रदेश संयोजक अमित चंदेल, बिहार प्रदेश संयोजक भरत चंद्रवंशी, उत्तर बंगाल प्रभारी राहुल चंद्रवंशी, दिल्ली प्रदेश संयोजक विकास चंद्रवंशी व बलराम चंद्रवंशी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस हमसभी को लिये एक विशेष दिवस है, आज हम इस मातृभूमि के लिए शहीद वीर जवान की शहादत और बलिदान को याद करते हैं। लेकिन जिस मातृभूमि के लिए वे सहर्ष बलिदान दिये, उस धरती को भी हमें बचाकर रखना है। और यह तभी संभव हैं जब हम स्वच्छ वातावरण बनाकर रखें। इसलिए हमारी टीम ने यह तय किया कि हर पंचायत स्तर पर हम पेड़ लगाएगें

राम मंदिर भूमिपूजन के लिए जरासंध अखाडा की मिट्टी के इस्तेमाल पर ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की

Share this

राम मंदिर भूमिपूजन के लिए जरासंध अखाडा की मिट्टी के इस्तेमाल पर ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। साथ ही पदाधिकारियों व सलाहकार ने कहा कि अब सरकार को बाकी धरोहरो की तरह जरासंध महाराज के भी धरोहरों का जीर्णोद्धार करने का आवश्यकता है। ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन इसके लिए प्रयासरत है।

झारखंड बोर्ड में अव्वल छात्र/छात्राओं को किया गया सम्मानित

Share this

AICYA झारखंड टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर मैट्रिक व इंटर में अव्वल अंको से उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को किया गया सम्मानित।

20 जुलाई को हैदरनगर व हरिहरगंज में झारखंड प्रदेश संयोजक अमित चंदेल द्वारा बेहतर अंक लाने वाले छात्र/छात्राओं को ऑल इंडिया चन्द्रवंशी युवा एसोसिएशन की तरफ से सम्मान पत्र, डायरी , कलम, डिक्सनरी, फ़ाइल ,मैडल पहना कर सम्मानित किया गया, साथ ही हार्दिक बधाई और उज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं भी दिये।

95 प्रतिशत अंक लाकर चंद्रवंशी समाज का नाम रौशन करने वाली छात्रा को ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन ने किया सम्मानित

Share this

23 जुलाई गुरुवार को ऑल इंडिया चन्द्रवंशी युवा एसोसिएशन के झारखण्ड प्रदेश सयोंजक अमित चन्देल जी ने हरिहरगंज पलामु उनके घर पहुँच कर छात्रा आकांक्षा कुमारी, पिता श्री मनोज कुमार सिंह छात्रा दसवीं परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास कर के पूरे पलामु जिला में टॉप टेन में चौथा स्थान पर रही आकांक्षा का मार्क्स लगभग 95 परसेंट था। गणित में 100 में 100 अंक ला कर चन्द्रवंशी समाज का नाम रौशन भी की। बेहतर अंक लाने के लिए अमित चन्देल जी ने छात्रा को ऑल इंडिया चन्द्रवंशी युवा सम्मान पत्र, डायरी , कलम, डिक्सनरी, फ़ाइल ,मैडल पहना कर सम्मानित भी किये साथ ही हार्दिक बधाई और उज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं भी दिये, । मौके पर उपस्थित विवेक चन्द्रवंशी हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष, सुरज चन्देल पोलडीह पंचायत प्रभारी , आकांक्षा के पिता श्री मनोज सिंह, दादा श्री मुरारी सिंह , दादा श्री विजय सिंह थे।

AICYA Meeting in Aurangabad, Biihar

Share this

आज 8 जून 2020, ऑल इंडिया युवा चंद्रवंशी एसोसिएशन के बैनर तले हो रहा है घटना को लेकर और AICYA के विस्तार को लेकर के एक प्रखंड स्तरीय विचार मंथन का प्रोग्राम रखा गया ( जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भरपूर पालन किया गया )जो अमित सिंह चंद्रवंशी ग्राम भगवानपुर के निवास स्थान पर हुआ मंथन समारोह में औरंगाबाद जिले के जिला अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी एवं औरंगाबाद जिला सचिव अमित सिंह चंद्रवंशी उपस्थित रहे विचार मंथन में यह तय किया गया कि पंचायत स्तरीय मीटिंग कर करके प्रखंड स्तर पर हम लोग अध्यक्ष एवं सचिव कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे इसी तरह जिले के हर प्रखंड हम लोग इस तरह का बैठक का आयोजन करेंगे जय जरासंध जय मगधेश

अमित कुमार चन्द्रवंशी
AICYA, जिला सचिव, औरनागबाद

शहीद लाल बाबू चंद्रवंशी का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा

Share this

शाहिद लाल बाबू चंद्रवंशी,ग्राम ठाकुरी,थाना चरपोखरी, जिला भोजपुर में आज दिनांक 05.06.2020 तकरीबन शाम 4 बजे जैसे ही शहीद लाल बाबू चंद्रवंशी का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा।
गांव का माहौल गमगीन हो गया उनके घर पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए।साथ ही आज गांव तो गांव भगवान इन्द्र भी इस वीर सपूत के पार्थिव शरीर गांव आते ही रोना शुरू कर दिए।
बहुत ही मातमी माहौल था।
इनका पोस्टिंग दिल्ली बेस हॉस्पिटल में था।ज्वाइनिंग 1994 में ही किये थे।मैट्रिक परीक्षा पीरो हाई स्कूल से पास किए थे।इनके बुजुर्ग पिता श्री ददन सिंह चंद्रवंशी जी का बहुत ही बुरा हाल था रोते हुए अपने बेटे के तस्वीर के सामने बुदबुदाते हुए गिर पड़े।साथ ही इनकी पत्नी पूनम देवी रोते हुए बेसुध हो जा रही थी।शहीद लाल बाबू चंद्रवंशी अपने पीछे अपना बेटा सूरज कुमार और दो पुत्री अंजलि और प्रिया पापा पापा कहते हुए रोए जा रहे थे सत सत नमन श्रधांजलि अर्पित करते है ।
भगवान इनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।🙏

जय हिन्द, जय भारत

जम्मु में शहीद हुए भरत राम चन्द्रवंशी का पार्थिव शरीर पहुँचा आरा

Share this

जम्मू काश्मीर के अनंतनाग में सी आर पी एफ (CRPF SI) के वीर सपूत भरत राम चन्द्रवंशी का दिनांक 31/05/2020 को देशरक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त हुआ।

शहीद भरत राम चन्द्रवंशी बिहार के भोजपुर जिला में आरा के मूल निवासी थे। दिनांक 03/06/2020 को उनका पार्थिव शरीर आरा पहुँचा।

दनियावां के स्वेता कुंमारी 464 अंक ला नालन्दा की चौथी टॉपर बनी।बिहार की टी 20 में पायी जगह।

Share this

दनियावां-प्रखंड के मुरेडा गांव निवासी बिनोद कुमार चन्द्रवंशी की पुत्री श्वेता कुंमारी जो अपने नानी घर तरौरा रहकर पढ़ाई करती थी। श्वेता बचपन मे दानियावां के दानाड़ा प्राथमिक विद्यालय में पांचवी तक पढ़ाई कर छठवी क्लास से आठवीं तक दानियावां के पिरबढौना मध्य विद्यालय में पढ़ायी की।उसके बाद नौंवी व दशवीं की पढ़ायी दानियावां के तरौरा गांव से सटे नालन्दा जिला के राजकीयकृत उच्य विद्यालय नगरनौसा से बिहार बोर्ड की परीक्षा दी। श्वेता दानियावां के फरीदपुर बाजार में सातवी क्लास से ही श्री राम कोचिंग सेंटर में शिक्षक अर्पित कुमार से कोचिंग की क्लास लेती थी। शिक्षक अर्पित कुमार को पहले से विश्वास था कि श्वेता बिहार में जरूर कोई स्थान  लाएगी।उसके बिहार टी 20 में और नालन्दा जिला में चौथा स्थान आने से तरौरा उसके नानी घर और मुरेडा में खुशी का माहौल है।श्वेता पड़कर आगे डॉक्टर बबना चाहती है।उसके नाना सतेंद्र नारायण सिंह,माता सुलेखा देवी दो भाई विवेक औऱ विनीत श्वेता की उपलब्धि पर काफी खुश थे।श्वेता को मिठाई खिलाकर उसके मां -पिता ने हौसला आब्जाई की।

फोटो-श्वेता को 464 अंक लाने पर मिठाई खिलाये माता-पिता।

AICYA का पहला आधिकारिक बैठक संपन्न

Share this

AICYA का पहला आधिकारिक बैठक संपन्न, जिलास्तर के पदाधिकारी को मनोनयन पत्र देकर सौंपी गई जिम्मेदारी

गया। मंगलवार को AICYA का पहला आधिकारिक बैठक गया के बंगाली आश्रम में आयोजित किया गया। यह बैठक AICYA के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राजन चन्द्रवंशी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में सभी जिलास्तर के पदाधिकारी को मनोनयन पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रदेश इकाई के विस्तार की शुरुआत करते हुए नवादा जिलाध्यक्ष भरत चन्द्रवंशी को समाज में बेहतर योगदान और समर्पण को देखते हुए व राष्ट्रीय अधिकारी और सलाहकार के मतानुसार पदोन्नति करते हुए बिहार प्रदेश के संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया तथा वैशाली के पवन चन्द्रवंशी को बिहार प्रदेश सह संयोजक के रूप में घोषणा की गयी। इस बैठक में नवादा से दिनेश चन्द्रवंशी, संजय चन्द्रवंशी, प्रमोद चन्द्रवंशी, नालंदा के रोहित चन्द्रवंशी, शशि भूषण चन्द्रवंशी, जहानाबाद जिला से मनीष चन्द्रवंशी, रजनीश चन्द्रवंशी, कुन्दन चन्द्रवंशी, बंटी चन्द्रवंशी, भागलपुर से रोहन चन्द्रवंशी व जिला सलाहकार, पलामू से अमित चंदेल व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का आयोजन गया टीम सिकंदर चन्द्रवंशी, भानू चन्द्रवंशी व दीपक चन्द्रवंशी ने की। सभी पदाधिकारी ने संगठन के प्रति अपनी राय रखी और बेहतरी के लिए सुझाव भी दिये गये।

Source: indianewsreport.com